*अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस कार्यालय भ्रमण/निरीक्षण तथा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा तथा आगामी त्यौहार की तैयारियों के सम्बन्ध में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश—*
अखंड भारत न्यूज़ चैनल मिर्जापुर जनपद ब्यूरो चीफ प्रेम नाथ सिंह की खास रिपोर्ट
जनपद मिर्जापुर
मिर्जापुर आज दिनांकः 1.10.2026 को श्री नवीन अरोरा, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा पूनम पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस कार्यालय का भ्रमण/निरीक्षण तथा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी के पुलिस कार्यालय मीरजापुर पहुंचने पर सलामी गार्द द्वारा अभिवादन किया गया। तत्पश्चात् पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की गयी। कार्यालय में जनशक्ति की समीक्षा कर कम करने, GPF पासबुक, रजिस्टर्स पूर्ण करने,प्रभारी शाखाओं को अपने काम की विस्तृत जानकारी रखने और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण के निर्देश दिये गये। वहां से प्रस्थान कर पुलिस लाइन पहुंचकर जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, समस्त शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी तथाआगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा/दशहरा को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सम्बन्धित तैयारियों, यू0पी0-112 की कार्यप्रणाली एवं रिस्पांस टाइम, मीडिया सेल/पीआरओ एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई एवं आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीसीटीएनएस पर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, ई-साक्ष्य एप एवं एसआईडी क्रिएशन, ई-समन के प्रभावी क्रियान्वयन, बीट सूचनाओं एवं रिकार्ड से संबंधित वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज कार्यवाही, ऑपरेशन दमन के अंतर्गत की गई कार्यवाही, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं कार्यवाही, लम्बित विवेचनाओं, चिह्नित माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों, अवैध/अपमिश्रित शराब व नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों तथा गो-तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान, भू माफिया, वन माफिया, खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही तथा गैंगेस्टर एक्ट में 14(1) की कार्यवाही, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही व टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी, एंटी रोमियों टीम व मिशन शक्ति केन्द्र तथा महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो/मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित साइबर अपराधों के विषय में जन जागरूकता करके आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए गए ।
सभी उपस्थित अधिकारियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता, गुणवत्ता, ईमानदारी व संवेदनशील पुलिसिंग की अपेक्षा की गई, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी समाप्त हुई ।
