मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस कार्यालय भ्रमण/निरीक्षण तथा पुलिस लाइन सभाजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक सम्पन्नविशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार*दाढ़ी राम ग्राम सभा की बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अनीश कुमार ओझा ने खोला मोर्चा* *पड़री बाजार से मां चंडिका धाम जाने वाले मार्ग की हालत खराब, स्कूली बच्चोंसपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं, मिर्जापुर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए वोट मांगनानकमत्ता से लखनऊ लौटते समय कार खाई में पली, बाल-बाल बचे तीन लोग वड़ा हादसा होने वचाहमीरपुर :न्यूरिया में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से अवैध टुल्लू पंप जब्तहमीरपुर :लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, बच्चों की शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोरगांव-गांव अवैध शराब पहुंचाने और धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी से कार्रवाई की मांग*अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस कार्यालय भ्रमण/निरीक्षण तथा पुलिस लाइन सभाजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक सम्पन्नविशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार*दाढ़ी राम ग्राम सभा की बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अनीश कुमार ओझा ने खोला मोर्चा* *पड़री बाजार से मां चंडिका धाम जाने वाले मार्ग की हालत खराब, स्कूली बच्चोंसपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं, मिर्जापुर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए वोट मांगनानकमत्ता से लखनऊ लौटते समय कार खाई में पली, बाल-बाल बचे तीन लोग वड़ा हादसा होने वचाहमीरपुर :न्यूरिया में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से अवैध टुल्लू पंप जब्तहमीरपुर :लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, बच्चों की शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोरगांव-गांव अवैध शराब पहुंचाने और धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी से कार्रवाई की मांग
Mirzapurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*दाढ़ी राम ग्राम सभा की बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अनीश कुमार ओझा ने खोला मोर्चा* *पड़री बाजार से मां चंडिका धाम जाने वाले मार्ग की हालत खराब, स्कूली बच्चों

सपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं, मिर्जापुर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए वोट मांग जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ…

*दाढ़ी राम ग्राम सभा की बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अनीश कुमार ओझा ने खोला मोर्चा* *पड़री बाजार से मां चंडिका धाम जाने वाले मार्ग की हालत खराब, स्कूली बच्चों
WhatsApp Facebook

सपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं, मिर्जापुर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए वोट मांग

जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ प्रेमनाथ सिंह की खास रिपोर्ट

मिर्जापुर। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरूवार को सपा जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करने का आह्वान किया गया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर सेवा का अवसर दिया है। पूर्व में भी शिक्षकों ने समर्थन देकर उन्हें सदन में भेजा था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने का प्रयास किया। उन्होंने मतदाताओं से पुनः समर्थन देने की अपील की। समाजवादी पार्टी की सरकार में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 300 स्थायी मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को अनुदानित करने का निर्णय लिया गया। दूसरे चरण में 1100 जूनियर हाईस्कूलों को एक साथ अनुदानित करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। इसी प्रकार हजारों विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का विनियमितीकरण कर उन्हें सामाजिक सम्मान, स्थायित्व और अधिकार दिलाने का काम समाजवादी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों की स्थिति, शिक्षण संस्थानों की समस्याएं तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों के हित में ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं।
बैठक का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, लालचन्द कोल, दीपचन्द राम, आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्या, संजय यादव, राजेश भारती, कीर्ति कोल, रोहित शुक्ला, डा0 सुनील सिंह पटेल, अभय यादव, राणा प्रताप सिंह, संतोष गोयल, सत्यप्रकाश यादव, सोकिम अहमद, झल्लू यादव, सूर्यमणि यादव, बलराम यादव, रामजी मौर्या, राजनारायण निराला, हरिशंकर यादव, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, अतीक खान, प्रिंस राव, रवि सोनकर, रामराज यादव, अरशद अली, विजय पटेल, बन्दना गुप्ता, बब्बू चमार, मेवालाल प्रजापति, डॉ शक्ति श्रीवास्तव, रमेश ओझा, धर्मेन्द्र मौर्या, बृजलाल मौर्या, उपेन्द्र तिवारी, उदल पासी, चिन्तामणि यादव, भोलानाथ यादव, अजय पटेल, योगेश यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें