A2Z सभी खबर सभी जिले की

ईद मिलादुन्नबी पर मनावर में निकला भव्य जुलूस

हजारों अकीदतमंद हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत; अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के यौमे विलादत यानी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज ने सोमवार को मनावर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। “सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” और “लब्बैक या रसूलल्लाह” की सदाओं से शहर गूंज उठा। जुलूस में मुस्लिम समाज के नौजवानों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे भी हरे और सफेद लिबास में शामिल हुए। हाथों में इस्लामी झंडे, ताज वाले बोर्ड और ईद मिलादुन्नबी मुबारक के बैनर लिए अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। नगर में जगह-जगह मंच लगाकर जुलूस का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

Related Articles

जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद कासिमुल कादरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने दुनिया को अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस इसी संदेश को आम करने का माध्यम है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए मनावर की अवाम का आभार व्यक्त किया।

*पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान* जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय और थाना प्रभारी राजेश यादव पुलिस बल के साथ जुलूस में मुस्तैद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग के लिए मुस्लिम समाज की ओर से दोनों अधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

*एक जाजम पर बैठकर किया लंगर* जुलूस जामा मस्जिद पहुंचने के बाद सलातो-सलाम और मुल्क में अमन-चैन की दुआ के साथ समाप्त हुआ। इसके बाद जामा मस्जिद के सामने खत्री पंच कमेटी की ओर से शुद्ध शाकाहारी लंगर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के मुस्लिम समाज के अमीर-गरीब सभी लोगों ने एक ही जाजम पर बैठकर सुकून और भाईचारे के साथ लंगर ग्रहण किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button