
दीपक शर्मा की रिपोर्ट

कट्ठीवाड़ा:- 20 अगस्त से 15 सितंबर 2026 कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले के एक एक कलश दिया गया है जिसे लेकर ज्यादा से ज्यादा गांव में भ्रमण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक गांव में संत रविदास जी और कलश की आरती पूजन किया जाएगा। ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति संत रविदास जी को जाने उनके विचारों को जाने ताकि देश में जातिवाद खत्म हो सके और समरसता का भाव जागृत हो । इसी के अंतर्गत कलश लेकर यात्रा कट्ठीवाड़ा तहसील पहुंची जिसमें कलश के साथ संत रविदास जी की तस्वीर का पूजन किया समाज के समस्त वर्ग ने। फिर नीलकंठेश्वर मंदिर में हिंदू समाज की महिलाओं ने कलश को मंदिर के अंदर लेजाकर कलश पूजन और महादेव की आरती की ओर समाज की एक महिला अपने सर पर कलश को लेकर संपूर्ण गांव में घूमी साथ साथ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जयराज ठाकुर एवं कार्यकर्ता, सरपंच,RSS के पूर्व जिला कारवाह चट्टानसिंह डावर ,राकेश डावर पत्रकार दीपक शर्मा भी नगर में यात्रा के साथ घूमे उसके बाद कलश वंदन यात्रा हवेलीखेड़ा स्थित शासकीय स्कूल पहुंची और बच्चों से लेकर शिक्षको ने सन्त रविदास जी की तस्वीर ओर कलश का पूजन किया । इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और भाई बहनों और माताओं का विशेष योगदान रहा हैं। वहां से यात्रा का आगामी पड़ाव बरझर उसके बाद चंद्रशेखर आजाद नगर होगा।


