A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय कन्या उमावि सौसर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती जयंती सप्ताह में विविध प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन

शासकीय कन्या उमावि सौसर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती जयंती सप्ताह में विविध प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

शासकीय कन्या उमावि सौसर में संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 8 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक जयंती सप्ताह आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Related Articles

इस दौरान भाषण, निबंध, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा शाला परिसर एवं कक्षाओं में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। दिनांक 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख श्री भास्कर गावड़े द्वारा की गई। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक कीर्तिसागर बागड़े, राजरत्न बागड़े, रेखराज राउत, सरोज वालके, संगीता ढोके, अनीता उईके एवं शकुंतला कमाले ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन सूर्यकीर्ति काले द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन राजेंद्र डोंगरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बाजीराव धुर्वे, आशीष वैध, शशिकला नागले, अतुल बनाईत, अनिल सिंगनापुरे, निकेश लोहे, रविशंकर डेहरिया सहित शाला की छात्राएं उपस्थित रहीं।

जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कु. हिमांकी ताजने प्रथम एवं धनाश्री वडे द्वितीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सेजल शेंडे ने प्रथम तथा निशा रेहकवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में हिमांकी ताजने प्रथम एवं डिंपल थोसरे द्वितीय स्थान पर रहीं।
शाला परिसर की स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम में कृपाली सोमकुवर, राशी ठाकरे, हर्षिता भुजाड़े, हर्षिता बावने, पूजा सोनेकर एवं स्वाती टेकाम ने श्रमदान किया। अंत में पौधारोपण एवं मिष्ठान वितरण के पश्चात प्राचार्य महोदय की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Show More
Back to top button