A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनभागीदारी से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग व शोक पिट निर्माण के निर्देश,

ग्राम पंचायत औरई का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

 डिंडोरी     जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जनपद डिंडोरी की ग्राम पंचायत औरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों के घरों में जनभागीदारी से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग एवं शोक पिट निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, परियोजना अधिकारी मनरेगा प्रदीप कुमार शुक्ला, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने पंचायत भवन, एकीकृत माध्यमिक शाला औरई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही जागेश्वर के यहां निर्माणाधीन रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सचिव एवं उपयंत्री को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की प्रगति एवं फोटो जल संचय जनभागीदारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 1 के बच्चों से संवाद कर मध्याह्न भोजन एवं पढ़ाई की जानकारी ली। इस दौरान छात्रा यशोदा ने अंग्रेजी पढ़कर तथा बारहखड़ी सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर निर्धारित समय पर मेन्यू अनुसार भोजन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!