

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु क्षतिग्रस्त किचन शेड की मरम्मत कराए जाने जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश
बाह्य दीवारों पर प्रतिदिन का मेन्यू एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी का कराएं लेखन:- जिला पंचायत सीईओ
कटनी / प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु क्षतिग्रस्त किचन शेड मरम्मत का कार्य पांचवें वित्त आयोग की उपलब्ध राशि से नियत समय सीमा में कराएं ताकि मध्यान्ह भोजन पकाने में असुविधा न हो। ऐसे निर्देश जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने निर्देशित किया है कि किचन शेड की बाहरी दीवाल पर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जाने वाले प्रतिदिन के मेन्यू, समूह,अध्यक्ष सचिव ,रसोईयों का नाम आदि की जानकारी मोबाइल नंबर सहित दर्ज नियत समय सीमा में कराया जाना सुनिश्चित करें।