A2Z सभी खबर सभी जिले की

गैस सिलेंडरों के बढ़ते दाम और कालाबाजारी ने किया आम परिवार का जीना दूभर : रावत

बानसूर में गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर पालिका के सामने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि गैस सिलेंडरों के बढ़ते दाम और कालाबाजारी ने आम परिवार का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं को हल्के में न लें और कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करें।

शकुंतला रावत ने कहा कि आम लोगों को सस्ती दरों पर गैस उपलब्ध कराई जानी चाहिए और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी और जब तक जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Related Articles

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है और गैस सिलेंडरों की कीमतें कम करने की मांग की। प्रदर्शन में प्रधान सुमन यादव, पीसीसी सचिव संजय यादव, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीमसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!