

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र में नशे का कारोबार युवा पीढी को घुटनों पर ला रहा है। गुरुवार रात शराब के नशे में एक भाई ने अपनी शादी शुदा बहिन पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया तो दूसरे मामले में भाई ने शराब के नशे में छूरी से बहिन पर वार कर घायल कर दिया जिसे पुलिस ने कोतवाली गेट के निकट से छूरी सहित दबोच लिया।
कोतवाली क्षेत्र के भैंसता निवासी उत्तम ने शराब के नशे में अपनी बहिन रानी पत्नी ठाकुर प्रसाद पर गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसपर पुलिस कार्यवाही कर रही है। वहीं दूसरे मामले में मराठी पुरा निवासी मानसिक विक्षिप्त राकेश पुत्र पप्पू ने शराब के नशे में अपनी बहिन खुशबू और मां कुषमा के साथ मारपीट की और छूरी से खूशबू के हाथ में एक वार कर दिया जिससे उसके हाथ में गंभीर चोंट आई है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कोतवाली गेट के पास से छूरी सहित गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रात भर कोतवाली में बैठने के बाद खुशबू और कुषमा ने अपने मानसिक विक्षिप्त शराबी बेटे पर कार्यवाही नहीं करने का निर्णय लिया है।