

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। बाल विकास परियोजना सुमेरपुर के खण्ड विकास सभागार में कार्यरत आंगनवाडी कार्यकत्रियों का पोषण भी पढाई भी के अर्न्तगत 03 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी नम्रता गुप्ता मुख्य सेविका कामिनी पाल, वन्दना देवी एवं आरती सिंह और ब्लाक समन्वयक मो० आमिर आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में आधारशिला पुस्तक सकिय खेल आधारित सीखने गतिविधि आयोजित करने बच्चों की आयु के उपयुक्त सीखने एवं पिछली सीखों को सुदृढ करने के बारे में जानकारी दी गयी।