
बानसूर में अध्यक्ष मोहरसिंह प्रजापत की अध्यक्षता में मिटिंग एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में लाइब्रेरी और माइक स्टैण्ड के निर्माण का प्रस्ताव लिया गया, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में कम्प्यूटर यूनियन के अध्यक्ष योगेश कुमार प्रजापत और उपाध्यक्ष भागीरथ प्रजापत का साफा एवं माला से सम्मान किया गया। इसके अलावा मिष्ठान यूनियन के उपाध्यक्ष रूपराम प्रजापत और मैकेनिकल यूनियन के अध्यक्ष पप्पू प्रजापत का भी सम्मान किया गया।
लाइब्रेरी के लिए 2100₹ की सहयोग राशि भागीरथ प्रजापत उपाध्यक्ष कम्प्यूटर यूनियन और रूपराम प्रजापत उपाध्यक्ष मिष्ठान यूनियन, ने दी। इस मौके पर अध्यक्ष मोहर सिंह, सचिव लालचंद प्रजापत, संरक्षक रूपचंद हलवाई, ओमप्रकाश टेलर, गुरूदयाल टेलर, कैलाश चंद, अनिल कुमार, मामचंद प्रजापत, अशोक कुमार पूर्व कोषाध्यक्ष, कैलाश चंद गूंता, अनिल कमांडो, योगेश प्रजापत, पप्पू प्रजापत, विजय कुमावत जी मौजूद रहे।
