
कलेक्ट्रेट #पांढुर्णा में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा कलेक्टर कार्यलय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने जिला स्तरीय बैठकों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना बताया। बैठक में रिजर्व बैंक के मापदंड अनुसार जिले का अग्रिम/जमा अनुपात 78.57 प्रतिशत रहा। वर्ष 2025-26 की साख योजना में 89.34 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। वर्ष 2026-27 की नाबार्ड द्वारा तैयार ऋण योजना का विमोचन किया गया। भोपाल में पांढुर्णा ऑरेंज फेस्टिवल के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। कम उपलब्धि वाले बैंक और विभागों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए गए। सभी बैंकों को शिक्षा ऋण और महिलाओं को ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी, प्रबंधक लीड बैंक पांढुर्णा श्री चिरंजीवी झा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।