A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डिंडौरी आज सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” थीम के अंतर्गत मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी में सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेफर इंटरनेट डे प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सकारात्मक उपयोग के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का आयोजन जिला एन.आई.सी. के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) प्रशांत कौशिक ने साइबर सिक्योरिटी, साइबर वर्ल्ड एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों से बचने के उपायों के बारे में अवगत कराया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए आवश्यक सावधानियों पर जोर दिया।

इसी क्रम में ई-गवर्नेंस सोसायटी के वरिष्ठ प्रशिक्षक दीपक चौबे ने उपस्थित विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार, सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन, डेटा सुरक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

कार्यक्रम में डीआरएम चेतन सुमन तिवारी, मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी के उप प्राचार्य डॉ. बालस्वरूप द्विवेदी, रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप द्विवेदी, डॉ. रामसिंह यादव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!