
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन एवं आरएमएफ न्यूज के तत्वाधान मे आयोजित सम्मान समारोह मे स्वतंत्र पत्रकारिता, साहस और सत्य के मूल्यों को सशक्त करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की कड़ी में आनंद कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र मे प्रतिष्ठित “जेम्स ऑगस्टस हिकी अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारिता के जनक माने जाने वाले जेम्स ऑगस्टस हिकी द्वारा स्थापित निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रिपोर्टिंग की परंपरा को आगे बढ़ाने मे आनंद सिंह के उल्लेखनीय योगदान के लिए फाउंडेशन के संस्थापक एचआरएच प्रिंस डॉ देशराज विक्रांत द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया एवं सम्मान पत्र में इनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक सरोकारों को उजागर करने की प्रतिबद्धता और सत्य के पक्ष में निर्भीक लेखनी की विशेष रूप से सराहना की गई। मीडिया जगत के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की
हैं।

