
*कोल्हे कुटुंब देवशिरी कार्यक्रम बना सामाजिक एकता का प्रतीक, तेली समाज कैलेंडर का हुआ विमोचन*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना। कोल्हे कुटुंब द्वारा आयोजित देवशिरी कार्यक्रम सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता एवं परंपराओं के संरक्षण का जीवंत उदाहरण बना। इस भव्य आयोजन के अवसर पर तेली समाज संघटन द्वारा समाज के वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में तेली समाज संघटन अध्यक्ष श्री भूषण जी केवटे के साथ संरक्षक श्री सुनील जी घाटोड़े, उपाध्यक्ष श्री प्रशांत जी गायधने, श्री राजू जी कोल्हे, कोषाध्यक्ष श्री विष्णु जी लेंडे, सचिव श्री योगीराज जी वानोडे, श्री योगेश खोड़े, युवा अध्यक्ष श्री भावेश कोल्हे, उपाध्यक्ष श्री मोहित कोल्हे, श्री पवन बेलखड़े सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मंचासीन रहे।
अतिथियों के करकमलों से तेली समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि कुल 10,000 कैलेंडर प्रतियों का वितरण समाजजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे समाज की गतिविधियों, आयोजनों एवं सांस्कृतिक मूल्यों को व्यापक पहचान मिलेगी।
देवशिरी कार्यक्रम में कोल्हे परिवार के लगभग 4,000 से अधिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक बन गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता, युवा सहभागिता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।