A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मौसम के बदलते तेवर से किसान परेशान, तिलहन को नुकसान तय

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। गुरुवार से आसमान में छाये बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को डर सता रहा है कि अगर किसी तरह का दैवीय प्रकोप सामने आया तो नुकसान होना तय है। फिलहाल 36 घंटे गुजरने के बाद क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। बादलों की आवाजाही का क्रम जारी है।

शुक्रवार से बिगड़े मौसम ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है। किसान को भय सता रहा है कि अगर बारिश हुई तो मटर मसूर सरसों अलसी आदि फसलों में नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि यह फसलें फल फूल कर पकने की ओर हैं। अगर बारिश हुई तो इनमें नुकसान हो सकता है। फिलहाल 36 घंटे गुजर जाने के बाद शनिवार को शाम तक बारिश नहीं हुई है। इससे किसान राहत महसूस कर रहा है लेकिन बादलों की आवाजाही से उनकी चिंता कम नहीं हुई है। किसान रामस्वरूप, इंद्रपाल, राजेश कुमार, गयादीन, सियाराम, राम आसरे, रघुनंदन, वरदानी, उदयभान आदि ने कहा कि रबी में बोई गई दलहनी एवं तिलहनी फसलों को अब पानी की जरूरत नहीं है। अगर बरसात होती है तो इसमें नुकसान होना तय है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!