A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:तलाब में उतराता मिला युवक का शव,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। क़स्बे में मंगलवार की दोपहर तालाब के पानी में एक युवक का शव उतराता देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तथा उसके परिजनों को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से कस्बे के सरकारी अस्पताल पर लेकर आए ।

Related Articles

मृतक युवक की पहचान कस्बे के नई बस्ती उपरौस ब्लाक के पीछे निवासी तौसीब पुत्र तौकीर 22 वर्षीय के रूप में हुई है।मृतक के बड़े पापा राजा ने बताया की भतीजा तौसीब मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे घर से बाइक से घूमने गया था।दो घंटे बाद खबर मिली की तौसीब की लाश कस्बे के मीरातलाब पर ईदगाह के पीछे पानी पर उतरा रही है।सूचना पा कर हम लोग घटना स्थल पर पहुचे तो देखा की तौसीब का शव पानी पर उतरा रहा था।शव को पानी से निकाल कर एम्बुलेंस की सहायता से कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर आए जहाँ पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।उसके बड़े पापा ने बताया की मोटर साइकिल व मोबाइल गायब है।इससे यह प्रतीत होता है कि किसी ने मार कर तालाब में फेक दिया है।मृतक युवक अपने पिता का एकलौता बेटा था ।इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!