A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान

स्वामी विवेकानंद जी के विचार युवा पीढी को न केवल जिंदगी जीने का सही तरीका समझाते है बल्कि सफलता की रहा तक ले जाते है.. सौरभ शर्मा

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। स्वामी विवेकानंद जी का युवाओ के लिए स्पष्ट संदेश था कि “उठो जागो और तब तक न रुको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर लेते” हम सब यह जानते है कि स्वामी जी एक दूरदर्शी संत थे जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक शक्ति को दुनियां के सामने रखा और युवाओं को निस्वार्थ सेवा और आत्म जागरूकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्वामी जी के उक्त विचार हमें जिंदगी जीने का सही तरीका समझाते हैं और सफलता की रहा तक ले जाते है। स्वामी जी ने कहा है कि आत्म निर्भर , स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवा पीढी की महत्व पूर्ण भूमिका है।

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के माध्यम से स्वामी जी के विचारों को इस आधुनिकता के दौर में युवा पीढी तक पहुंचाने एवं धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। उक्त विचार मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर द्वारा आयोजित विकास खण्ड स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम में शास.महावि. जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के संघर्ष जीवन का स्मरण कराते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष सोनी, ज्योति सेन, परामर्श दाता पन्नालाल वास्केल, आदि वक्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन एवं स्वदेशी नागरिक सेवा, नशा मुक्त समाज, जैविक कृषि एवं गौ संरक्षण, नशा मुक्त समाज, शासकीय योजनाओं की जानकारी आदि विषयो पर उद्बोधन दिए गए।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सोलंकी, गायत्री कुवाल, शिवराम मंडलोई, अरुण सोलंकी, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, प्रवीण दास बैरागी, जगदीश भवेल, मेंटर्स मनोहर मंडलोई, संतोष पाटीदार, रानू बारचे, मोहन जी, सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राओं की सहभागिता रही। संचालन कुलदीप मंडलोई ने किया। आभार सावन जाट ने माना। कार्यक्रम समापन के पूर्व सी एम सी एल डी पी छात्रों को अंक सूची का वितरण कर नशा मुक्त की शपथ दिलाई गई।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!