A2Z सभी खबर सभी जिले की

बांदा में पं.धीरेंद्र शास्त्री बोले-हनुमान जी को गुरु बनाओ, तंत्र-मंत्र की जरूरत नहीं

संवाददाता रवि कान्त बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को मवई बाईपास स्थित कथा पंडाल

बांदा। संवाददाता रवि कान्त 18/01/2026

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को मवई बाईपास स्थित कथा पंडाल में दिव्य दरबार लगाया तो भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। अपनी बीमारी व बाधाएं दूर करने की आस में लाखों भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाई। अर्जी लगाने वाले और बिना अर्जी वालों की समस्याओं का बाबा ने समाधान किया और उपाय भी बताए। भक्त भी अपनी अर्जी के लिए पंडाल में सुबह दस से शाम सात बजे तक जमे रहे। कथा के तीसरे दिन शाम को चार बजे से उन्होंने भक्तों को श्री हनुमंत कथा का रसपान कराया। रविवार को कथा में करीब ढाई लाख भक्त पहुंचे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!