
रायबरेली उत्तर प्रदेश – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जहां पर भाजपा ने रायबरेली जिले से राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह को एक बार पुनः प्रत्याशी घोषित कर दिया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से हाइकमान नेता पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पारिवारिक उत्तराधिकारी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दोपहर में हवन पूजन के पश्चात दाखिल कर दिए हैं। जहां पर राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी,बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आदि बड़े नेता नामांकन के समय रहते हुए रोड शो में शामिल रहे तथा राहुल गांधी के लिए रायबरेली वासियों से पूर्ण समर्थन व उनके पक्ष में मतदान करने की विनती की वहीं भाजपा ने रायबरेली जिले से राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर अपना पूर्ण विश्वास रखते हुए जनता से अपार जनसमर्थन देने की बात कही व अपना संसदीय नेता चुनते हुए विकास की गंगा को प्रचंड गति से बहाने की घोषणा की। दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन दाखिल व रोड-शो में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज पाण्डेय मौजूद रहे।