A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मैपिंग कार्य हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मी, तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य SIR-2003 की निर्वाचक सूची में पंजीकृत मतदाताओं के साथ वर्तमान निर्वाचक सूची के मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया।

Related Articles

प्रथम सत्र में जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

द्वितीय सत्र में रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने की। इस दौरान प्रतिभागियों को झारखण्ड राज्य में SIR-2003 के अंतर्गत निर्वाचक का नाम खोजने हेतु सीईओ झारखण्ड पोर्टल (https://ceo.jharkhand.gov.in/) तथा झारखण्ड के बाहर के मतदाताओं के नाम खोजने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान नाम खोजने की प्रक्रिया से संबंधित सूचनात्मक लीफलेट भी सभी प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराए गए। साथ ही यह अपील की गई कि इन लीफलेट्स को अपने-अपने कार्यालयों एवं आवासीय सोसाइटी के ऐसे प्रमुख स्थानों पर लगाया जाए, जहाँ नागरिकों का अधिक आवागमन रहता हो। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को इस महत्वपूर्ण कार्य में हरसंभव सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button