देशमध्यप्रदेश

खरगोन कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियां, करही में अल सुबह चल रहीं निजी कोचिंग, छात्रों की सेहत से खिलवाड़

कड़ाके की ठंड में 6:30 बजे से कोचिंग, प्रशासन की जिम्मेदारी तय नहीं, सवालों के घेरे में अधिकारी

फोटों बच्चे कोचिंग में बैठे हुए
अलसुबह से कोचिंग संचालित

रिपोर्ट- प्रभु रंसोरे जिला संवादाता

खरगोन कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियां, करही में अल सुबह चल रहीं निजी कोचिंग, छात्रों की सेहत से खिलवाड़

कड़ाके की ठंड में 6:30 बजे से कोचिंग, प्रशासन की जिम्मेदारी तय नहीं, सवालों के घेरे में अधिकारी

खरगोन जिले के करही नगर में कड़ाके की ठंड के बावजूद निजी कोचिंग संस्थाएं अल सुबह संचालित हो रही हैं। कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अनदेखी से छात्रों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। रजिस्ट्रेशन और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल है।

Related Articles

 

खरगोन/करही:- करही नगर में इन दिनों शीतलहर व कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है।अल सुबह तापमान काफी नीचे पहुंच जाता है, इसके बावजूद अधिकांश निजी कोचिंग संस्थाएं सुबह 6:30 बजे से ही संचालित कर रहे हैं। ऐसे में भारी ठंड के बीच बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं घरों से निकलकर कोचिंग पहुंचते नजर आ रहे हैं। ठिठुरन भरी सर्दी में कई विद्यार्थी पैदल या दोपहिया वाहनों से कोचिंग के लिए मजबूरन निकलते हैं। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को भी तय समय पर पहुंचने के लिए कड़ाके की ठंड में घर से निकलना पड़ रहा है। इससे बच्चों के स्वास्थ पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। पालकों का कहना है कि कोचिंग संचालक मौसम की न परवाह किए बिना अल सुबह कोचिंग शुरू कर देते हैं। यदि वे इसका विरोध करते हैं तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का डर बना रहता है, इसलिए मजबूरी में कुछ कह नहीं पाते। वहीं स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इतनी भीषण ठंड में बच्चों को सुबह-सुबह बुलाना गैरजिम्मेदारी है और ऐसे कोचिंग संचालकों पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन पर भी उठे सवाल ?

नगर में संचालित कई कोचिंग संस्थाएं शासकीय रूप से पंजीकृत हैं या नहीं, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। यदि बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग संचालित की जा रही हैं तो यह गंभीर लापरवाही है। नियमों के अनुसार बिना शासकीय अनुमति किसी भी शैक्षणिक संस्था या कोचिंग सेंटर का संचालन प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भी करही नगर में कई कोचिंग धड़ल्ले से चल रही हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर की सभी कोचिंग संस्थाओं का निरीक्षण किया जाए, ताकि उनके रजिस्ट्रेशन की जांच की जाए नहीं होने पर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाये एवं तथा ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों के हित में कोचिंग का समय निर्धारित किया जाए,ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके!

कोचिंग संचालक नहीं दे पाये सही जवाब।

वहीं निज प्रतिनिधि द्वारा कोचिंग संचालक से बात करने पर उनके द्वारा किसी भी सवाल का उचित जवाब नहीं देकर गोलमोल जवाब दिया गया!

अधिकारियो की भूमिका सवाल ये निशान राजीनीतिक दवाव या कुछ और ?

सबंधित विभाग में महेश्वर ब्लाक शिक्षा अधिकारी रामलाल चौहान जी से फोन पर बात की तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया की ये नहीं देखता में जिला शिक्षा आधिकारी महोदय के अधिकार क्षेत्र में आता है!

जिले अधिकारियो का रवैय्या संदिग्ध?

जब जिला शिक्षा आधिकारी महोदय से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि प्राइवेट कोचिंग मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है यह सहायक आयुक्त महोदय के अधिकार क्षेत्र में आता है!

 

जिला सहायक महोदय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कोचिंग क्लासें शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है मेरे अधिकार क्षेत्र नहीं।

 

अब सवाल यहां पैदा होता है की प्रशासन की इन कोचिंग वालों की मिली भगत है या कोई राजनीतिक दबाव इनके खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है!या यूहीं कोचिंगे संचालित होती रहेगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!