A2Z सभी खबर सभी जिले की

शराब की दुकान में लूट की झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त/सेल्समैन को चोरी/छिपाए गए रुपए 1,66,950/- व अन्य सामान के साथ किया गया गिरफ्तार

*दिनाँक 12.01.2026*

*थाना लालगंज,

एसओजी टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में शराब की दुकान में लूट की झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त/सेल्समैन को चोरी/छिपाए गए रुपए 1,66,950/- व अन्य सामान के साथ किया गया गिरफ्तार-*

दिनांक 09.01.2026 की रात्रि समय करीब 10 बजे थाना लालगंज क्षेत्र में स्थित देशी शराब/ बीयर की दुकान के मालिक/कॉलर श्याम कुमार पुत्र रामतेज निवासी रामपुर थाना कलवारी जिला बस्ती द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कड़सरी मिश्र स्थित देसी शराब व बीयर की दुकान से अज्ञात लोगों द्वारा शराब की पेटी खरीदने के बहाने देशी शराब की दुकान से 03 पेटी शराब एवं दुकान में पूर्व के दिनों की बिक्री के पैसे को लूट लिया गया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर में वर्णित तथ्यों के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में थाना लालगंज, एसओजी टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में प्राप्त इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सेल्समैन/अभियुक्त 1. धीरेन्द्र यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम बैजीपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती को उसके द्वारा चोरी/छिपाए गए रुपए 1,66,950/- व सीसीटीवी कैमरा संबंधित अन्य उपकरण के साथ नियमानुसार आज दिनांक 12.01.2026 को बहद थाना क्षेत्र लालगंज से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा मु0अ0सं0 10/2026 धारा 309(4) बीएनएस में धारा 306, 317(2), 229, 324(4) B.N.S. की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

Related Articles

*बरामदगी का विवरण-*
1. दो सीसीटीवी कैमरा, 01 डी0वी0आर0, 01 सीसीटीवी पावर सप्लाई, 01 माउस, 01 सीसीटीवी एडाप्टर
2. एक लाख छाछठ हजार नौ सौ पचास रुपए (नगद)।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. धीरेन्द्र यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम बैजीपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती ।

*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त/सेल्समैन द्वारा बताया गया कि मुझे इस ठेके पर काम करते हुए 02 साल से ऊपर हो गया परंतु मेरी सैलरी कम होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब थी। जिसकी चिंता हमेशा लगी रहती थी। मैनेजर साहब द्वारा 04-05 दिन से बिक्री के पैसे साथ नहीं ले जाया गया था, जिसे देखकर मेरी नीयत खराब हुई तथा मैने इसे चुराने की योजना बनाई । मेरे द्वारा ही सीसीटीवी से संबंधित कैमरा, डीवीआर, एडॉप्टर, आदि सामान को क्षतिग्रस्त किया गया तथा गल्ले में रखे 04-05 दिन के संपूर्ण रूपयों को पन्नी में रखकर दुकान के सामने ही सड़क किनारे बजड़ी-गिट्टी के ढेर में छुपाकर ऊपर से बजड़ी डाल दिया व मैनेजर साहब को लूट हो जाने की झूठी सूचना दे दी। मुझसे गलती हो गयी।

*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. प्र0नि0 लालगंज संजय कुमार जनपद बस्ती।
2. प्रभारी एसओजी विकास यादव जनपद बस्ती।
3. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस उ0नि0 शेषनाथ यादव जनपद बस्ती।
4. उ0नि0 ब्रजमोहन, उ0नि0 देवव्रत शर्मा, उ0नि0 अनंत कुमार मिश्रा, थाना लालगंज जनपद बस्ती।
5. हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 शिवम यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चन्दन भारती एसओजी टीम बस्ती टीम बस्ती।
6. हे0 का0 मृत्युंजय कुशवाहा, हे0का0 पवन तिवारी, का० विजय यादव, का शुभेंद्र तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती।
7. का0 अरविंद चौहान, का0 अर्जुन यादव, का0 अमरजीत यादव, का0 अजीत गुप्ता, का0 अनिल यादव, का0 अरविंद दुबे थाना लालंगज जनपद बस्ती।
8. हे0का0 सतेंद्र सर्विलांस सेल, जनपद बस्ती।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!