A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:केमिकल पाउडर से लदी ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ट्रैक पर पलटी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के रेलवे स्टेशन के डंपिंग ग्राउंड से केमिकल पाउडर लादकर उद्योग नगरी आ रहा ट्रैक्टर ट्राली बांदा मार्ग के रेलवे के गेट संख्या 31 में पलट गया। इससे बांदा मार्ग सहित रेलवे रूट ठप हो गया।

उद्योग नगरी में संचालित एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में साबुन आदि के निर्माण के लिए राजस्थान से केमिकल पाउडर रेलवे के माध्यम से मंगाया जाता है। मालगाड़ी से उतारकर इसको डंपिंग ग्राउंड में रखा जाता है। सुबह 10:00 बजे इस केमिकल को ट्रैक्टर ट्राली से लादकर फैक्ट्री ले जाया जा रहा था। बांदा मार्ग के गेट संख्या 31 में पटरी पर आते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली रेलवे लाइन के ऊपर पलट गई। इससे बांदा मार्ग सहित रेलवे रूट ठप हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में ट्राली को सीधा कराकर बांदा मार्ग सहित रेलवे रूट के यातायात को बहाल कराया। इस घटना से करीब डेढ़ घंटा यातायात प्रभावित रहा।

Related Articles

आरपीएफ चौकी घाटमपुर के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कराई जा रही है।

रेलवे पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर है सोमवार को वापस आकर मामले की जांच करेंगे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!