A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। मंगलवार को देर शाम कस्बे से बाजार करके बाइक से गांव लौट रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक से गिरकर बेहोश हो गए और रात भर सड़क पर ही पड़े रहे। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को मरणासन्न हालत में कानपुर रेफर किया गया है। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे विधवा मां, भाई, पत्नी एवं दुधमुंही बच्ची को छोड़ गया है।

भभौरा गांव निवासी निखिल सिंह 30 वर्ष अपने साथी हर्षित सिंह 24 वर्ष के साथ मंगलवार को देर शाम कस्बे में बाइक से बाजार करने आया था। देर शाम दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। भभौंरा मार्ग में उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे घायल होकर दोनों बेहोशी की हालत में रात भर सड़क में ही पड़े रहे। सुबह राहगीरों ने दोनों को सड़क पर पड़ा देखकर परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन दोनों को उठाकर सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में निखिल सिंह को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर हर्षित सिंह को कानपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने बताया कि मृतक मनरेगा मजदूर था और पत्नी सोनिका सिंह के साथ मनरेगा योजना में कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे विधवा मां रेखा सिंह, भाई नितेश सिंह, पत्नी सोनिका सिंह तथा एक वर्ष की दुधमुंही बच्ची नाइशा सिंह को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार हर्षित सिंह की हालत बेहद गंभीर है। कानपुर में उपचार चल रहा है।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!