A2Z सभी खबर सभी जिले की

काशी की ठंड में मानवता की गर्माहट , अस्सि धाट व सामने धाट जरूरतमंदों को कंबल वितरण ,

‘वाराणसी से रिपोर्ट

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

‘अखंड भारत न्यूज़’

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी के लंका क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अस्सी घाट एवं सामने घाट पर 28 दिसंबर, रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड को देखते हुए असहाय एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के दौरान गरीब, जरूरतमंद, विकलांग बच्चों तथा बुजुर्गों को ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

यह मानवीय पहल काशी के कुछ समाजसेवी मित्रों द्वारा आपसी सहयोग से पूरी तरह निजी स्तर पर की गई। दोनों घाटों पर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल दिए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंच सके। कार्यक्रम में शामिल सभी मित्रों ने निःस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए किसी भी प्रकार का नाम या पहचान सार्वजनिक नहीं की।

कंबल वितरण के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान ने इस सेवा कार्य को और भी खास बना दिया। किसी की मदद करने से मिलने वाला सुकून और आत्मिक संतोष ही इस पहल की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा। ठंड के मौसम में किए गए इस कार्य से मानवता और सामाजिक संवेदना का संदेश भी देखने को मिला।

इस अवसर पर सभी ने बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना की कि वे सभी पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखें और समाज में इस प्रकार की सेवा भावना निरंतर बनी रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी इस सराहनीय प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!