धार। भोजशाला आंदोलन में अग्रणी एवं अहम भूमिका निभाने वाली भगवा पार्टी लगातार भोजशाला में मां वाग्देवी की मूर्ति लंदन से लाकर स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। उक्त पार्टी में धार जिले के वरिष्ठ पत्रकार कमलगिरी गोस्वामी की रुचि एवं कार्य कुशलता को देखते हुए साथ ही पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव को मध्य नजर रखते हुए कमलगिरी गोस्वामी को भगवा पार्टी में प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद भार सौंपा गया है।
कमल गिरी गोस्वामी की भगवा पार्टी में प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति होने से उनके इष्ट मित्रों सहीत पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। कमलगिरी गोस्वामी को उनके इष्ट मित्रों एवं समाज जनों सहित पत्रकार साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवाकांत शुक्ला जी एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव जी ने श्री गोस्वामी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल्या भविष्य की कामना की है।