

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। शुक्रवार को देर शाम ईरिक्शा चालक ने चंद्रपुरवा गेट के समीप ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी दयाराम साहू का सबसे बड़ा पुत्र आशीष साहू 22 वर्ष ईरिक्शा चलाकर परिवार का सहयोग करता था। शुक्रवार को देर शाम इसने चंद्रपुरवा गेट के समीप किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तीन भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा और अविवाहित था। बहन की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता भाइयों एवं बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।