A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

पलामू, 26 दिसंबर 2025: पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई।

पलामू, 26 दिसंबर 2025: पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई।

पलामू में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से झारखंड पुलिस के जवान की मौत, गांव में शोक।

पलामू, 26 दिसंबर 2025: पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई।

मृतक जवान छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे यह हादसा हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवान बीघा के पास उस समय हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान सोनू सिंह (38 वर्ष), निवासी दिवान बीघा के रूप में की गई है।

Related Articles

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू सिंह बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे और वहां से लौटते समय घर से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया है कि सोनू सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत थे और वर्तमान में रांची में पदस्थापित थे।

वे छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए हुए थे घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

इस संबंध में हैदरनगर थाना प्रभारी धनंजय गोप ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
#palamupolice #roadaccident #jharkhandpolice

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!