
नान्देड : तेंदुओंकी बढ़ती आझादीने देगलूर-बिलोली विधानसभा क्षेत्र सहीत महाराष्ट्र के कई इलाकों में डर का माहौल बना दिया है और ग्रामीण इलाकों में किसान और नागरिक सचमुच डर में जी रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में, विधायक जितेश अंतापुरकर ने शीतकालीन सत्र में ‘पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन’ के ज़रिए इस गंभीर मुद्दे को उठाया और सरकार का ध्यान इस मुद्दे की और खींचा।
पिछले कुछ हफ्तों से शहरी इलाकों में तेंदुओ और दुसरे जंगली जानवर देखे जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। कुछ जगहों पर तो किसानोंके लिए दिन में खेतों में जाना भी खतरनाक होता जा रहा है। इसके अलावा, महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी की खराब प्लॅनिंग के कारण, दिन में लोडशेडिंग और रात में बिजली सप्लाई चल रही है, किसानों को अपनी फसलों को पानी देने के लिये आधी रात को खेतों में जाना पड़ता है। ऐसे समय में जब तेंदुए और बाघ सक्रिय हैं, यह यात्रा ‘बहुत सावधानी से’ करनी पड़ती है, यह बात विधायक जितेश अंतापूरकरने विधानसभा में समझाया।
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की लापरवाही की वजह से, तेंदुए और बाघ जैसे जंगली जानवर बस्तियों में खुलेआम घूमते दिखायी दे रहे हैं और पूरे राज्य में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर न सिर्फ पालतू जानवर बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी इन खूंखार जानवरों के हमलोंका शिकार हो रहे हैं।
इस पूरी स्थिति पर तुरंत ध्यान देते हुये, विधायक जितेश अंतापूरकर ने सदन में जोरदार मांग की । फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से संबंधित तेंदुओं को पकड़ने का आदेश दिया जाए और दिन में की जा रही बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगा दी जाए। उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि नागरिकों और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने की ज़रूरत है।
महावितरण के साथ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की लापरवाही
एक तरफ, जहां शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में तेंदुए घूम रहे हैं, वहीं संबंधित फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लापरवाही बरत रहे हैं, और नतीजा यह देखने में आ रहा है की, नागरिक डरे हुए हैं। दूसरी तरफ, महावितरण विभाग की अनदेखी और असंवेदनशीलता के कारण, रब्बी के मौसम में किसानों को रात में खेतों में पानी देना पड़ रहा है। इस वजह से, फाॅरेस्ट डिपार्टमेंट को सदन के ज़रिए तेंदुओंपर नियंत्रण करने और महावितरण कंपनी को दिन में बिजली का वितरण सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश जारी किये जारी करने की मांग विधानसभा में की ।