

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

**
मनावर। जिला धार ।। भारतीय खान ब्यूरो जबलपुर क्षेत्र के तत्वाधान में सीतापुरी मोहनपुरा एवं देवरा ग्राम के पास स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की धार सीमेंट इकाई के सीतापुरी मोहनपुरा एवं देवरा लाइमस्टोन माइंस में 35 वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया।
खान प्रमुख राहुल गोपालिया द्वारा खान के कर्मचारीगण को पूरी मेहनत एवं लगन के साथ सप्ताह को सफल पूर्वक मनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। एमइएमसी सप्ताह 2025-26 के विषय उन्नत खनन – स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित आवरण – समृद्ध भारत पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य खनन गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देनाखनिजों का विवेक पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना और खनिज संसाधनों के संरक्षण के महत्व को उजागर करना है। प्रमुख रूप से वृक्षारोपण, पोस्टर एवं स्लोगन कम्पटीशन आदि हैं।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मिथिलेश चौधरी (निर्मला मिनरल्स) एवं संजय सिंह (बिरला कारपोरेशन सतना) और अलख नारायण (प्रिज्म सीमेंट लिमिटेड) ने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारीया तथा कर्तव्य लोगों को समझाया। अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण कुमार बेहरा, विपिन सक्सेना, मौलिक भट्ट, सुशांत दोषी, राजेश रेड्डी, वी. एस. सेनापति, हार्दिक कुमार पटेल, राजेश नेमु, उज्जवल सिंह राउलजी, रोहित अमृतिया, भविक कुमार पटेल, जयदीप सिंह, अभिषेक कोडले, रवि पवार, राजा राम व् अन्य खान साथी गण उपस्थित रहे। विभाग प्रमुख विनोद कुमार मंत्री ने आभार माना। तथा बताया कि धार सीमेंट वर्क्स पर्यावरणीय स्थिरता और खनिज संरक्षण की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर बढ़ावा दे रहा है और आगे भी प्रतिबद्ध रहेगा।