
*जनपद बस्ती*
*दिनांक 15.11.2025*
*यू0पी0-112 द्वारा पीड़ित को तत्काल आपातकालीन सेवा / पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा की गोष्ठी-*
आज दिनांक-15.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकान्त व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद बस्ती श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रभारी ROIP उ0नि0 श्री चन्द्रकेश राय, BEL प्रशिक्षक श्री रत्नाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में यू0पी0-112 जनपद बस्ती के रेंज ROIP/ROIP एवं पीआरवी पर नियुक्त कर्मचारीगण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनपद के समस्त पीआरवी कर्मियों को CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कॉलर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ मैनुअल के अनुसार शीतकालीन वर्दी समान रूप से धारण करने एवं अनुशासन में रहने, PRV को साफ-सुथरा रखने, जनता से सद्व्यवहार रखने, गम्भीर इवेण्टों से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराने, इवेण्ट पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी करने तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया । ROIP कर्मियों को प्रत्येक इवेंट पर लगाये गये ATR की मॉनिटरिंग करने तथा PRV कर्मियों को विस्तृत ATR लगाने के लिए गाइड करने, पीआरवी वाहनों में एक्सपायर हो चुके फायर एक्सटिंगिशर के गैस को रिफिलिंग कराने एवं फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर हो चुकी दवाओं को हटाकर नई दवाएं पीआरवी वाहनों में रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। यदि दोनों पक्षों का मामला न्यायालय से सम्बन्धित है, राजस्व से सम्बन्धित है अथवा किसी अन्य विभाग से सम्बन्धित है तो उसका सम्पूर्ण विवरण ATR में अंकित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। ROIP कर्मियों/शिफ्ट उ0नि0 को प्रत्येक इवेंट की मॉनिटरिंग करने व गंभीर इवेंट से उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराने तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेंट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यशाला के दौरान श्रीमान प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 द्वारा CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ महिला संबंधी अपराध के दृष्टिगत छेड़खानी,चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने एवं सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया । पीआरवी कर्मियों से रात्रि के समय हूटर लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी व मैनुअल के अनुसार अच्छी वर्दी धारण करने एवं जनता से सद्व्यवहार रखने हेतु भी निर्देशित किया गया । जिससे यू0पी0-112 जनपद-बस्ती की पुलिस की अच्छी छवि जनता में बनी रहे । गोष्ठी में पीड़ित को कम से कम समय में तत्काल सहायता प्रदान करने वाले पीआरवी कर्मचारियों को प्र0नि0 यूपी-112 द्वारा प्रोत्साहित किया गया तथा खराब रिस्पांस वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गयी। उल्लेखनीय है कि लगातार पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला एवं गोष्ठी के जरिए एवं प्रत्येक स्तर पर पुलिस कंट्रोल रुम की निगरानी किये जाने के फलस्वरूप पीआरवी का रिस्पांस टाइम प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में जगह बनाने में सफल रहे हैं और पीड़ित को तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने एवं पुलिस का व्यवहार प्रदेश के जनपदों में बस्ती जनपद से लगातार उच्च स्तर पर पहुंचाने में अग्रसर है।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

