
*बस्ती से बड़ी खबर……..*
लालगंज थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर किशन यादव फिर से सुर्खियों में है।
उसके गुर्गे लोरकी पांडेय, अमर पांडेय और संजय ने मचा रखा है आतंक का राज।
कडसरी मिश्र प्रधान के बेटे से खुलेआम मांगी जा रही है मोटी रंगदारी।
रंगदारी न देने पर फोन पर दी गई जान से मारने और लाश फेंकने की धमकी।
धमकी देने वाला लोरकी पांडेय, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
ऑडियो में साफ सुना जा सकता है — “रास्ते में मिला तो जिंदा नहीं बचेगा” जैसी धमकी।
गांव में फैली भय और सनसनी, लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर।
पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (नमो) से।
लोग बोले — नमो राज में भी अपराधी बेलगाम, कानून का कोई डर नहीं!
लालगंज पुलिस की निष्क्रियता पर उठे तीखे सवाल, कब होगी गिरफ्तारी?
गांव के लोगों ने चेताया — अगर अपराधियों पर कार्रवाई न हुई तो होगा बड़ा जनआंदोलन।
किशन यादव गैंग का नाम आते ही लोग थर्रा उठते हैं, फिर लौट आया गुंडाराज का दौर।
जनता की मांग — अब वक्त है कि नमो सरकार दिखाए अपने राज की सख्ती!
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
