A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पांच लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। बच्चे को गाली देने से मना करने पर पांच लोगों ने जमकर मारपीट की जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम किसवाही निवासी अनिल सिंह ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 24अक्टूबर की शाम गांव का रामू वर्मा उसके मासूम बच्चे को गालियां दे रहा था जिसे उसने मना कि तो रामू वर्मा,जुगल किशोर, बरदानी वर्मा,मनीष वर्मा और गंगू वर्मा ने लाठी डण्डा लेकर मारपीट शुरू कर दी। पीडित ने बताया कि उसके परिवार के लोग और पडोसी बीच बचाओ करने आए तो उक्त लोगो ने सब को बेरहमी से पीट दिया।पीडित ने बताया कि मारपीट में उसके पैंतालीस हजार रुपये और एक सोने की माला भी गिर गई है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!