

मौदहा हमीरपुर। शराब ठेका के निकट पानी से भरे गड्ढे में डूबकर वृद्ध की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम लोदीपुर निवादा में शराब ठेका के निकट पानी से भरे गड्ढे में डूबकर निवादा निवासी झंडू कुश्वाहा (62)पुत्र मुल्लू कुश्वाहा की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर बाहरी चोंट के किसी तरह के निशान नहीं मिले जिससे मौत की वजह पानी में डूबना हो सकता है बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है।जबकि मृतक के पुत्र सियाराम ने बताया कि मृतक गांव की एक गौशाला में काम करता था और शराब पीने का आदि था। घर में हुई इस घटना से परिजनों मेँ कोहराम मचा हुआ है और रो रो कर बुरा हाल है।