A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।* *धार में, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में, स्वच्छता और पार्किंग व्यवस्था पर दिया जोर।* *कलेक्टर मिश्रा ने मांडू उत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर, स्वदेशी बाजार लगाने के दिए निर्देश।*

*मांडू उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।*

*धार में, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में, स्वच्छता और पार्किंग व्यवस्था पर दिया जोर।*

*कलेक्टर मिश्रा ने मांडू उत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर, स्वदेशी बाजार लगाने के दिए निर्देश।*

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

मांडू न्यूज// जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक, सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्र की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित मांडू उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर मिश्रा ने मांडू नगर परिषद को विशेष रूप से निर्देशित किया कि, पार्किंग स्थलों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाए एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए। साथ ही, नगर परिषद को प्रयासों के माध्यम से स्वयं की आय बढ़ाने के उपाय अपनाने के निर्देश भी दिए गए। मांडू उत्सव के लिए टेंट सिटी तैयार करने का कार्य, राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर परिषद स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और यह सुनिश्चित करे कि पर्यटकों को पार्किंग से लेकर अन्य जनसुविधाओं तक किसी भी प्रकार की कमी न हो। जहाज महल , हेरिटेज स्ट्रीट स्थलों के रखरखाव को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के आदेश दिए गए ताकि गंदगी फैलाने वालों पर निगरानी रखी जा सके। नगर परिषद को, इन पर स्वयं के स्तर पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही, पार्किंग स्थलों पर उचित सूचनात्मक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि पर्यटकों को यह जानकारी हो सके कि पार्किंग की सुविधा कहां उपलब्ध है।
बैठक में होमस्टे योजनाओं पर भी चर्चा की गई। निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके होमस्टे की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो होमस्टे तैयार हो चुके हैं, उनका सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पर्यटकों को इनकी जानकारी मिल सके और वे मालीपुरा सहित अन्य ग्रामों में स्थित होमस्टे तक पहुंच सकें। इसके अतिरिक्त धार नगर पालिका को स्वदेशी मेले के आयोजन के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि दीपावली पूर्व सप्ताह में, एक स्वदेशी बाजार का लगाया जाए, जिसमें केवल स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री की अनुमति हो। इससे स्थानीय लोगों को आमदनी का अवसर मिलेगा और लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। बैठक में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं पर्यटन विकास बोर्ड से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जो कार्य अभी अपूर्ण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी, एसडीएम राहुल गुप्ता एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button