A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपीर:ओवरलोडिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

फोटो-प्रदर्शन करते ग्रामीण

संवादाता राजकुमार हमीरपुर ,सरीला हमीरपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेंदा डांडा के ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ तहसील पहुँच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सरीला को सौंपा, जिसमें खदानों की ओर से आने वाले ओवरलोड ट्रकों को रोक लगाए जाने की मांग की है।

 

Related Articles

क्षेत्र बेंदा डांडा गाँव के हरीसिंह, वनमाली, सत्यम, अशोक, चतुर सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी, सहायिका सरोज देवी सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बच्चों को साथ लेकर सरीला तहसील पहुँच जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा जिसमें मांग की गई है कि, गाँव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास विद्युत हाईटेंशन लाइन निकली है। जिसमें आएदिन खदानों की ओर से आने वाले ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर खम्भों से टकरा जाते हैं। जिससे आग लग जाती है। मंगलवार को भी बिजली के खम्भे से हुई ट्रक दुर्घटना से छोटे छोटे बच्चे बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों का आरोप है पूर्व में भी शिकायत की गई थी। परंतु अवैध परिवहन बंद न होने से लगातार दुर्घटना होती हैं। जिसे जनहानि की प्रबल संभावना रहती है। ग्रामीणों ने इस रास्ते से होकर गुजरने वाले अवैध परिवहन पर रोक लगाये जाने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समस्त ग्रामवासी धरने पर बैठकर न्याय मांगने को प्रतिबद्ध हो जाएंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!