A2Z सभी खबर सभी जिले की

धार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प व जीएसटी बचत उत्सवः  केंद्रीय मंत्री ठाकुर बोलीं- गांव, किसान और महिला की भागीदारी से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

धार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प व जीएसटी बचत उत्सवः

 

 

केंद्रीय मंत्री ठाकुर बोलीं- गांव, किसान और महिला की भागीदारी से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

Related Articles

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

धार न्यूज/धार के भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के तहत एक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी से होकर जाता है।

 

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने की। धार विधायक नीना वर्मा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक प्रेमचंद परमार और जीएसटी बचत उत्सव के संयोजक मोहित तातेड़ विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने “जब बाजार जाएंगे, माल स्वदेशी लाएंगे”, “अपना घर स्वदेशी घर”, “अपनी दुकान, स्वदेशी दुकान”, “अपना जिला स्वदेशी जिला” जैसे नारे लगाए। साथ ही “घटी जीएसटी, मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” के नारे भी गूंजे, जिससे सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया।

 

मंत्री बोलीं- भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका मंत्री सावित्री सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में बताया कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तेजी से तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों कोआत्मसात करते हुए देश आत्मनिर्भर बन रहा है।

 

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भाजपा एक वट वृक्ष बन चुकी है। पीएम मोदी की हर योजना की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जा रही है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने पंडित उपाध्याय के इस विचार को दोहराया कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए, क्योंकि इसके बिना न तो स्वतंत्रता की रक्षा हो सकती है और न ही न्याय की गारंटी मिल सकती है।

 

आज भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। ‘मेक इन इंडिया’ से लेकर ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ तक हर पहल का लक्ष्य विदेशी निर्भरता को कम करना और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

 

जिलाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि जब हम अपने उद्योगों को मजबूत करते हैं, कौशल और तकनीक को बढ़ावा देते हैं, तो हम न सिर्फ आत्मनिर्भर बनते हैं बल्कि दुनिया को भी अपनी शक्ति का परिचय देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मानना है कि “स्वदेशी उत्पादों का मतलब कम कीमत, अधिक शक्ति है।”

 

मोदी सरकार जनधन खाते के माध्यम से देश में 50 करोड़से अधिक खाता खोले गए। प्रधानमंत्री आवास 3 करोड़ से अधिक लोगों को प्राप्त हुआ। उज्ज्वला योजना से 10 करोड परिवार लाभान्वित हुए। आयुष्मान भारत कार्ड से देश में 37 करोड लोगों ने मुफ्त में इलाज कराया। देश में 80 करोड लोगों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण तथा 5 लाख तक निशुल्क इलाज करवा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!