
हरसोरा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे एक विशेष अभियान के तहत फरार स्थाई वारंटी रमेशचंद को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर के निर्देश पर एएसपी वैभव शर्मा के सुपरविजन और सीओ दशरथसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रकाशसिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
