
मौदहा हमीरपुर। भारतीय बाल्मीकि अंबेडकर सामाजिक विकास सेवा संस्था के लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंप महर्षि बाल्मीकि के मंदिर तक जाने वाली सड़क को बनवाने एवं उक्त स्थल का सुंदरीकरण कराने की मांग की है।

फोटो-ज्ञापन देते हुए बाल्मीकि समाज के लोग
मंगलवार को बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाल्मीकि अंबेडकर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष चांद बाघमरे के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष रज़ा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ को एक ज्ञापन देकर नगर के इलाही तालाब स्थित ग्राम समाज की भूमि पर महर्षि बाल्मीकि जी का जन्मदिवस कई वर्षों से मनाते चले आ रहे हैं। उक्त स्थल तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल है जिसको जल्द बनवाने की मांग की है साथ ही उक्त स्थल पर बाल्मीकि उपवन बनवाते हुए भूमि का बाउंड्री वॉल करा उसका सुंदरीकरण करायें जाने की मांग की है। इस दौरान विकास मधुपिया, सम्राट खोटे, प्रकाश सम्राट, धर्मेंद्र, आकाश, अरविंद, परशुराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।