A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रीमद्भागवत की रास पंचाध्याई की कथा का मंगलाचरण से हुआ शुभारंभ

श्रीमद्भागवत की रास पंचाध्याई की कथा का मंगलाचरण से हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649


कामां – श्री गोकुलचंद्रमा जी मंदिर कामवन में शुद्धद्वैत अ पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत की रास पंचाध्याई कथा का शुभारंभ किया गया| इस अवसर पर कथा व्यास हीरैन भाई गुजरात वालों ने मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया उल्लेखनीय है कि श्री गोकलेन्दु प्रभु का स्वरूप रासेश्वर का स्वरूप है | को अंत: रास की भाव भावना को प्रकट करने वाले रास पंचाध्याई की कथा का आयोजन श्री गोकुलचंद्रमा जी मंदिर कामवन में किया जा रहा है| मिली जानकारी के अनुसार 3 से 7 अक्टूबर तक कथा का आयोजन होगा वहीं 8 अक्टूबर को श्री गोकुलचंद्रमा जी मंदिर में श्री गोकुलेन्दु प्रभु का भव्य एवं अलौकिक 56 भोग का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम श्री गोकुलेन्दु ब्रज यात्रा 2025 के कामवन आगमन के उपलक्ष में किए जा रहे हैं| लगभग 4000 देशी विदेशी श्रद्धालुओं की पैदल ब्रज यात्रा कामवन में 6 अक्टूबर को आएगी जो 4 दिन तक तंबुओं में निवास करेगी और विविध मनोरथों का आयोजन होगा कामवन सूरत के महाराज श्री गोस्वामी श्री द्वारकेश लाल जी के सानिध्य में आयोजित इस 40 दिवसीय ब्रज यात्रा का कामवन में चार दिन प्रवास रहेगा इसी उपलक्ष्य में यह सात दिवसीय कार्यक्रम मंदिर श्री गोकुल चंद्रमा जी में आयोजित किया जा रहे हैं|

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!