A2Z सभी खबर सभी जिले की

जटटारी मै निकली भव्य राम बारात

अलीगढ़ जटटारी न्यूज

अमित गोयल की रिपोर्ट

जट्टारी में भव्य और ऐतिहासिक राम बारात – आसमान से पुष्पवर्षा, धरती पर आस्था का महासागर

जट्टारी नगर ने आज दिनांक 20 सितम्बर 2025, शनिवार को इतिहास रच दिया। पावन अवसर पर निकली राम बारात का दृश्य ऐसा था मानो त्रेता युग पुनः अवतरित हो गया हो। नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

Related Articles

भव्य झांकियों ने मोहा मन

दिल्ली से आई झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीराम जी के लिए विशेष रूप से तैयार की गई रॉयल रैंस कार को रथ का स्वरूप दिया गया था। इसी तरह लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भी अलग-अलग रथों में सुशोभित थे।
राजा दशरथ, गुरुजन, महात्मा, शिवजी और ब्रह्माजी जैसे स्वरूपों में सजे कलाकारों को देखकर लोगों ने श्रद्धा से नतमस्तक होकर दर्शन किए। राम विवाह में शामिल देवगणों की अद्भुत झांकियों ने मानो दिव्य लोक का आभास कराया।

उद्घाटन और दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का शुभारंभ चेतन शर्मा और श्री जयप्रकाश अग्रवाल (मारेला वालों) ने किया।
दीप प्रज्वलन की पावन विधि नेमचंद शर्मा (श्रुतिपुरा वाले), दीपक गोयल, सुधांशु गोयल, डॉ. स्वामी राघव और निश्चल राघव द्वारा संपन्न की गई।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –

श्री मुरारी लाल

पंकज अग्रवाल

दिनेश कुमार भारद्वाज (नगरिया कोरोला, जिला पंचायत प्रत्याशी, वार्ड नंबर 19)

विशिष्ट अतिथियों में मंच पर उपस्थिति रही –
सुनील अग्रवाल, सागर अग्रवाल, लतीश कुमार, गौरव कुमार, सुप्रसिद्ध गायक गोपाल प्रसाद, रोहित पायल, कांति प्रसाद, देवेंद्र कुमार वर्मा (बाजोत वाले), पवन टायल और सचिन टायल।

कमेटी का सराहनीय योगदान

भव्य आयोजन की सफलता में राम बारात कमेटी का विशेष योगदान रहा।
कमेटी में प्रमुख रूप से रमेश अग्रवाल, रामकुमार गोयल, हुक्मचंद अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल गुलशन फौजी, प्रदीप बंसल, रूपसिंह, चिंटू नंबरदार, सागर चौधरी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इन सभी ने तन-मन-धन से आयोजन को भव्यता प्रदान की।

आकर्षक झांकियां और पुष्पवर्षा

राम बारात में विविध आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। माँ काली का सजीव स्वरूप, पेटबाजी का रोमांचक प्रदर्शन, और अन्य धार्मिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
जब हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा शुरू हुई, तो नगर की सड़कों पर खड़े हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर राम बारात का दृश्य ऐसा था जिसे देखकर हर कोई आनंद और आस्था में डूब गया सुरक्षा और अनुशासन का उत्तम प्रबंध

पूरे आयोजन में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी के कारण राम बारात का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

नगरवासियों की भीड़ और उमंग

राम बारात को देखने के लिए नगरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा और महिलाएं सुबह से ही मार्गों पर डटे रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत पुष्पवृष्टि और आरती से किया

जट्टारी की यह राम बारात आस्था, भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम रही। आसमान से पुष्पवृष्टि, धरती पर श्रद्धालुओं का सैलाब और नगर की गलियों में गूंजते “जय श्रीराम” के उद्घोष ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!