
हरदोई के कटियारी क्षेत्र में शेखपुरा गांव में एक सर्प दंश की घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह 47 वर्षीय गीता
जो रविंद्र की पत्नी है। घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। वहां पहले से मौजूद एक सांप पर अनजाने में उनका पैर पड़ गया सांप ने तुरंत उन्हें काट लिया।
गीता ने इस घटना की जानकारी अपने पति रविंद्र को दी। उनकी स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल हरपालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
वर्तमान में चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।