A2Z सभी खबर सभी जिले की

गांव के बधार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव 

मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप 

 

गांव के बधार में पेड़ से लटका मिला मृतक का शव

‎मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

‎जहानाबाद/रणजीत कुमार। सदर प्रखंड के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित किनारी गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान चंदन मांझी के रूप में हुई है, वो अपने ससुराल किनारी गांव में रहता था। मृतक के भाई जीतू मांझी ने बताया कि चंदन सोमवार की शाम लगभग 5 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी खोजबीन की। बाद में उन्हें सूचना मिली कि गांव के बधार पेड़ पर एक शव लटका हुआ है।

Related Articles

‎स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

‎मृतक के भाई का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि घर में कोई विवाद नहीं था, इसलिए आत्महत्या की कोई वजह नहीं थी। उनका कहना है कि चंदन के ससुराल में गांव वालों से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के कारण उनकी हत्या की गई है।

‎पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

Show More
Back to top button