A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के 1051 बूथों पर सुनी पीएम मोदीजी की मन की बात

मोदीजी 'मन की बात' में प्राकृतिक आपदाओं पर बोले : जिसने प्रियजन खोए, उनकी पीड़ा, हम सब का दर्द

 

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी तबाही हुई है। हर पीड़ित का दर्द, हम सभी का दर्द है। हर कोई पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव मदद कर रहा है। पीएम मोदी के मन_की_बात के 125वें संस्करण का लाइव प्रसारण को भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने मंडल के बूथ क्रमांक 209 पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

Related Articles

मन का कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को रेडियो पर प्रसारित होता है। ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड को भाजपा धार जिला ग्रामीण जिला के सभी 1051 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य जन ओर आमजनों द्वारा सुना गया। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, उनका दर्द हम सबका दर्द’ है। मानसून के इस मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की कसौटी कर रही हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भू-स्खलन का बड़ा कहर देखा है। कहीं घर उजड़ गए, कहीं खेत डूब गए, परिवार के परिवार उजड़ गए, पानी के तेज बहाव में कहीं पुल बह गए, सड़कें बह गईं, लोगों का जीवन संकट में फंस गया। इन घटनाओं ने हर हिंदुस्तानी को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, उनका दर्द हम सबका दर्द है। जहां भी संकट आया, वहां के लोगों को बचाने के लिए हमारे सुरक्षा बल हर कोई दिन-रात जुटे रहे। अनेक आधुनिक संसाधनों के सहारे राहत कार्य में तेजी लाने की भरपूर कोशिश की गई।

Show More
Back to top button