A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्राली की चपेट में आकर हुई एक कांवरिया की मौत

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी पलिया कलां

रिपोर्ट सतेन्द्र कुमार

ट्रॉली की चपेट में आकर कांवरिया की दर्दनाक मौत, 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा शव

Related Articles

गोलागोकर्णनाथ से लौटते समय कुकरा के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा

 

 

गोलागोकर्णनाथ (छोटी काशी) से कांवर यात्रा कर लौट रहे एक कांवरिया की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटिहन निवासी नरेश (पुत्र नत्था) ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। जैसे ही ट्रॉली कुकरा के पास पहुंची, अचानक वह असंतुलित होकर ट्रॉली की चपेट में आ गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में साथी कांवरियों ने उसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना पर पलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!