A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

मोहर्रम त्यौहार के मद्देनज़र कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई ड्यिूटी

 

✍️✍️✍️✍️✍️जियाउद्दीन अंसारीअखंड भारत न्यूज़

*शहडोल* आगामी 06 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाना है। मोहर्रम त्यौहार के दौरान जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ० केदार सिंह ने आदेश जारी कर जिले के सभी अनुभागों में संबंधित एसडीएम की एवं तहसील क्षेत्रान्तर्गत संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यिूटी उनके कार्यक्षेत्र में लगाई गई है।
जारी आदेश के अनुसार उपखण्ड सोहागपुर, में उपखंड मजिस्ट्रेट सोहागपुर की उपखंड जैतपुर में उपखंड मजिस्ट्रेट जैतपुर की, उपखंड जयसिंहनगर में उपखंड मजिस्ट्रेट जयसिंहनगर की एवं उपखंड ब्योहारी में उपखंड मजिस्ट्रेट ब्यौहारी की ड्यिूटी लगाई गई है।

Related Articles

इसी तरह जिले की सोहागपु र जयंसिंहनगर गोहपारू, ब्यौहारी, जैतपुर, एवं बुढ़ार की ड्यूटी संबंधित तहसील क्षेत्रान्तर्गत लगाई गई है। सबंधित अधिकारियेां को निर्देश दिए है कि वे थाना मुख्यालयों पर शान्ति समिति की बैठकों का आयोजन कर मोहर्रम के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले जुलूस के निर्धारित स्थलों में अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

Show More
Back to top button