अन्य खबरे

मोदी सरकार के 11साल पूरे होने पर किया संकल्प सभा का आयोजन*

मोदी सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुचाये-अलोक तिवारी*

मुंगावली।बुधवार को नगर भवन में मंडल कार्यकारणी की पहली बैठक आयोजित हुई बैठक की शुरुआत सर्व प्रथम पार्टी के युग पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष मनीष मोदी, जन भागीदारी अध्यक्ष दीपक पालीवाल,विधानसभा प्रभारी नरेश ग्वाल, सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र दांगी, जिला मंत्री रंजीत राजपूत, अनुसूचित जाति के ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र जाटव, मीडिया प्रभारी भारतेन्द्र सिंह बेस, सह मीडिया प्रभारी अनुज जैन,सोशल मीडिया प्रभारी जड़ेल यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामबाबू दुबे के द्वारा और आभार महामंत्री अविनाश यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी नरेश ग्वाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन हितेषी योजनाओं के बारे मे बताया एवं संकल्प पत्र के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया। *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11साल बेमिसाल-आलोक तिवारी* जिलाध्यक्ष अलोक तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है। ऑपरेशन सिंदूर से पूरे विश्व ने भारत की ताकत को देखा। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमत्री के रूप में पदभार संभाला इसके पहले देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। भाजपा शासन में 20 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। बेघरों को 4 करोड़ आवास एवं 12 करोड़ सौचालय मिले।जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक का इलाज हो रहा है। हमारे रामलला को त्रिपाल से निकाल कर विशाल और भव्य मंदिर में बिठाया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जनऔषधि केंद्र खोले गये। 32 लाख घरों में बिजली दी गयी।भारत इन्ही 11 वर्षों में 11 नंबर से 4 नंबर की इकोनॉमी बन गया। *जिला अध्यक्ष ने किया नवीन मंडल का फूल माला पहनाकर स्वागत* कार्यक्रम के दौरान मंडल की नवीन कार्यकारणी का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया ओर पार्टी को आगे ले जाने के लिए प्रेरणा दी गई इस दौरान मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ लोगो द्वारा जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उसे पूरा करने के लिए वह संकल्पित है साथ ही राज्य सरकार ओर केंद्र सरकार की जनकल्याणी योजनाओं को मेरे मंडल के द्वारा जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
News

[contact-form subject=”Bharatbais9617@gmail.com “][contact-field label=”Name” type=”name” required=”1″][contact-field label=”Website” type=”url”][contact-field label=”Email” type=”email” required=”1″][contact-field label=”Message” type=”textarea” required=”1″][/contact-form]

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!