A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया
Trending

बलिया ll समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिये रेवती ब्लॉक के अंतर्गत भैसहा ग्राम सभा

पंकज मास्टर(अखंड भारत न्यूज)






बलिया ll समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिये रेवती ब्लॉक के अंतर्गत भैसहा ग्राम सभा में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री विनायक मौर्या के नेतृत्व में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। श्री मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सच्चे अर्थों में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाती रही है और उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।



सभा में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए समाजवादी विचारधारा को ही आम जनमानस के लिए हितकारी बताया। लोगों ने जोर

 

Related Articles

दार नारों और तालियों के साथ नेतृत्व का समर्थन किया और आगामी चुनावों में एकजुट होकर सपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं भी उपस्थित रही, जिन्होंने समाजवादी आंदोलन को

गाँव-गाँव तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का माहौल जोश और एकता से भरा हुआ रहा। यह आयोजन भैसहा ग्राम सभा में राजनीतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर कई स्थानीय नेता, बूथ स्तर से लेकर सेक्टर प्रभारी तक, कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं भी उपस्थित रहें ll

 

 





Show More
Check Also
Close
Back to top button