A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे
Trending

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन टेक ऑफ के बाद गिरा, 242 यात्री थे सवार

अखण्ड भारत के लिए सन्नी चावला की रिपोर्ट :-

गुजरात के अहमदाबाद में आज एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास IGP ग्राउंड में हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया एयरलाइंस का बताया जा रहा है। प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान है।

 

Related Articles

हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। NDRF की 2 टीमें भी बचाव अभियान में जुटी हैं। गुजरात स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने विमान हादसे की पुष्टि कर दी है।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस कमिश्नर से प्लेन क्रैश हादसे पर बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हुआ। फ्लाइट AI171 ने रनवे-23 से 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी और 1:40 बजे प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे।

 

Show More
Back to top button